भमोरा : मामूली फुंसी को गांठ बताकर किया ऑपरेशन, पैर खराब होने की कगार पर

bareilly news

भमोरा (बरेली)। मामूली फुंसी को गांठ बताकर इलाज करके एक झोलाछाप ने बच्चे के पैर को खराब होने के कगार पर पहुंचा दिया। इलाज के नाम पर हजारों रूपये भी ऐंठ लिये। परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के ग्राम तखतपुर निवासी राजकुमारी पत्नी पप्पू ने बताया उसने अपनी 9 वर्षीय पुत्री केला देवी का इलाज बल्लिया के एक झोलाछाप डॉक्टर से कराया। मैं अपनी पुत्री को पैर में फुंसी होने पर दिखाने पंहुची थी। इस पर उस डॉक्टर ने बताया इसके पैर में जांग में गांठ है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसने ऑपरेशन और इलाज के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिये, लेकिन पैर ठीक होने की जगह और खराब होता गया।

बताया कि बेटी के पैर में सेप्टिक होने से उसका पूरा पैर खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। जब मैंने डॉक्टर से कहा कि बेटी का पूरा पैर खराब हो चुका है तो उस ने पैर जोर से दबाकर दिखाया। इससे उसके पैर की हडडी टूट गई। शिकायत करने पर धमकी देकर भगा दिया। राजकुमारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

समर्थकों ने किया मंत्री का स्वागत

भमोरा। बदायूॅ विधायक और मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के साथ बदायूॅ के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के बरेली से बदायूॅ जाते समय देवचरा में पूर्व प्रधान सुरेश चन्द्र गुप्ता व रोहित गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही समाज की ओर से पुस्तक भेंट की। इस मौके पर अंकुर मौर्य, डा. मनोज गुप्ता, राजू टण्डन, रामदेव, जयकांत शर्मा, बिजेन्द्र खन्ना व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!