बरेली@bareillylive:बरेली। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर में रविवार को संविधान संवाद एवं ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी बरेली के जिला महासचिव, प्रभारी एवं भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी अनुराग राठौर के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मौजूद रही।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सीतापुर के सांसद राकेश राठौर रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, कोषाध्यक्ष सैफी समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान संविधान, सामाजिक न्याय और ओबीसी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। वक्ताओं ने इन विषयों पर अपनी बात रखी और उपस्थित लोगों से संवाद किया।
कार्यक्रम के आयोजक अनुराग राठौर ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कुश गुप्ता ने किया।
इस दौरान रजनीश गंगवार प्रधान, शहरियार, साहिल राठौर, अनुदीप राठौर, यश राठौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।






Leave a Reply