The Voice of Bareilly since 2010

भारत-अमेरिका किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में बाइक रैली 15 जुलाई को

bareillylive:bareillynews:भारत-अमेरिका किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में बाइक रैली 15 जुलाई को

बरेली में निकलेगी किसान एकता संघ की मोटरसाइकिल रैली

बरेलीभारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में देशभर में चलाए जा रहे विरोध अभियान के तहत किसान एकता संघ 15 जुलाई को बरेली में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालेगा। रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को उपजा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान किसान नेता डॉ. रवि नागर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आंदोलन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी।


डॉ. रवि नागर ने कहा कि कि भारत-अमेरिका के बीच होने वाली प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि यदि इस प्रकार की व्यापारिक नीतियां लागू होती हैं तो किसानों की आय, कृषि उत्पादन और देश की खाद्य सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ शुरू से ही किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और इसी क्रम में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को बरेली में आयोजित मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। रैली में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान, युवा, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निकाली जाएगी।


डॉ. रवि नागर ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से किसानों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसान संगठनों से व्यापक संवाद करने और उनकी राय को प्राथमिकता देने की मांग की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जिले के किसानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में 15 जुलाई की मोटरसाइकिल रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

किसान एकता संघ ने स्पष्ट किया कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं और आशंकाओं की ओर आकर्षित करना है, ताकि कृषि और किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय पर पुनर्विचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली कर्गना बदायूं रोड पर स्थित द्वारा से प्रारंभ होगी चोपड़ा पटेल चौक चौकी चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी बरेली के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।


प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा मंडल प्रभारी मोकम सिंह मंडल अध्यक्ष भवन लाल गुर्जर नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजय पुजारी जिला महासचिव अवधेश गुर्जर जिला सचिव पप्पू नेताजी घनश्याम गुर्जर ,श्रीराम गौतम, रंजीत पाल, धनपाल मौर्य, सुरेंद्र तिवारी आदि बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!