bareillylive@bareillynews:परम पूज्य भामाशाह के चित्र पर अर्पित किए पुष्प, कांवरियों और श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने रविवार को शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर आयोजित भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं, कांवरियों और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने माहौर वैश्य महासभा के महानगर अध्यक्ष जय नारायण गुप्ता एवं हर्षित गुप्ता की ओर से सेटेलाइट बस स्टैंड के पास आयोजित विशाल एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की अनुकंपा से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। भंडारे का प्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, निस्वार्थ सेवा और सामुदायिक एकजुटता का पावन प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया।
इसके बाद विधायक ने शाहजहांपुर रोड स्थित श्री संत सेवा आश्रम, रजऊ परसपुर ब्रह्मदेव स्थान पुल पर चंद्र मिश्रा मौली की ओर से आयोजित भव्य भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इसी क्रम में गांधी उद्यान में डॉ. संजय गुप्ता एवं हर्षित गुप्ता की ओर से आयोजित भंडारे में शामिल होकर विधायक ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद बदायूं रोड स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज पर ऋषि गुप्ता की ओर से आयोजित श्री बालाजी विशाल भंडारे में सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच भी भंडारे का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर रामेन्द्र प्रसाद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र पटेल, पुष्पेंदु शर्मा, हर्षित गुप्ता, अरुण कश्यप, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. त्रिलोकी सिंह, पप्पू गुप्ता, दयाशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply