The Voice of Bareilly since 2010

सावधान: गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

bareillylive:सावधान: गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में कक्षा 12 तक स्कूल बंद रहेंगे


देहरादून मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जुलाई को उत्तराखंड में मानसून के अत्यधिक प्रबलता से सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। खासकर आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है


गुरुवार के लिए जारी ऑरेंज और यलो अलर्ट में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है

इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है 10 जुलाई में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, बागेश्वर और पौड़ी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की सं

भावना है। 11 जुलाई को नैनीताल, देहरादून, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

error: Content is protected !!