bareillylive@bareillynews: बरेली। शिव गार्डन परिसर स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में विज्ञान और कला पर आधारित विद्यालयी प्रदर्शनी ‘सविष्कार’ 26 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निदेशिका चंदना अग्रवाल और प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने किया।
प्रदर्शनी के पहले चरण में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कला वर्ग में विद्यार्थियों ने अपनी ओर से तैयार की गई कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। इनमें उनकी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा नजर आई। विज्ञान वर्ग में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यशील और स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए। ‘साइंस इज फन’ के तहत विद्यार्थियों ने रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन कर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा भी जगाई।
विज्ञान मॉडल का निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य और प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए।
ग्रंथ और फैजान की नाव को पहला पुरस्कार
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ के ग्रंथ और मोहम्मद फैजान शेख के मॉडल Aqua Obstacle Detection and Avoiding Boat को प्रथम स्थान मिला। उमंग कुमार (कक्षा नौ) के Driver Drowsiness Prevention System को दूसरा और शिवांश ज्ञान कुमार (कक्षा आठ) के Human Heart मॉडल को तीसरा स्थान मिला।
सांत्वना पुरस्कार माहिरा फातिमा और काव्या गंगवार (कक्षा नौ) के Mitospark तथा रागिनी कुमारी (कक्षा छह) के Photosynthesis मॉडल को दिया गया।
इन विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पुरस्कार
कला वर्ग में रणवीर गुप्ता, अक्षरा गंगवार, इमान शम्सी और सृष्टि रघुवंशी को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा के लिए प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञान वर्ग में आन्वी पटेल एवं इशिका पैसल (Smart Dustbin), किंजल एवं आन्वी गुलाटी (Hemodialysis), सैयद माज़ अली हाशमी (ATM), वैष्णवी कपूर (Ecotech Village), श्रेया मिश्रा (Solar Powered Colony), आशी भटनागर एवं अनुष्का सिंह (Sitar), अनन्या मंत्री एवं नायरा पांडे (Human Digestive System), अग्रिमा एवं आराध्या अग्रवाल (Modern Bridges), कार्तिक कुमार (Conductor and Insulator Tester), वंश पटेल एवं ओजस गुप्ता (Smart City) तथा शौर्य गुहा (A.I. Based Flood Prediction and Prevention System) को प्रशंसा पुरस्कार मिला।
सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रबंध निदेशिका चंदना अग्रवाल ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, निदेशक अर्यमान अग्रवाल, डॉ. सौदामिनी अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार, उप-प्रधानाचार्या फराह दिबा हक समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों की मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अभी कई चरण बाकी
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ‘सविष्कार’ 26 का यह पहला चरण है। आगामी चरणों में विद्यार्थियों के नए विचार, अभिनव प्रयोग और रचनात्मक प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। पहले चरण के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच दिया।






Leave a Reply