नागरिक सुरक्षा कोर ने आयोजित किया चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

बरेली, BareillyLive,नागरिक सुरक्षा कोर , civil defence,

बरेली. BareillyLive.। नागरिक सुरक्षा कोर प्रभाग अलखनाथ पोस्ट राजेंद्र नगर द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन सोना युक्ति प्रा. लिमिटेड के तत्वावधान में सहयोग से किया गया।

प्रशिक्षण के अन्तिम दिन उपनियन्त्रक अशोक गौतम ने सभी प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को नागरिक सुरक्षा संगठन और उससे सम्बन्धित जानकारी दी। पोस्टवार्डन अमित पन्त, डिप्टी पोस्टवार्डन कंवलजीत सिंह, सेक्टर वार्डन हरपाल मौर्य ने भी प्रशिक्षार्णियों को जानकारियां दीं। आयोजन में संस्था की ओर से अनुराग वर्मा एवम रेखा ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!