The Voice of Bareilly since 2010

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, छह पात्रों के मौके पर बने राशन कार्ड

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, छह पात्रों के मौके पर बने राशन कार्ड

bareillylive@bareillynews:बरेली। मीरगंज तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 9:45 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनें। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई कर्मचारी न होने की शिकायत पर दिए निर्देश
संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्ति, विद्युत, चकबंदी और सड़क समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं। ग्राम सुकली निवासी ने बताया कि गांव में दो माह से सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। इस पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मचारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम गुला निवासी ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम परौरा निवासी ने फर्जी घरेलू विद्युत कनेक्शन कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर उपखंड अधिकारी विद्युत, मीरगंज को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

ग्राम नथुपुरा निवासी ने खेत के चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने और मार्ग पर मिट्टी डलवाने की मांग की। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को मौके की स्थिति देखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छह पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही राशन कार्ड बनाए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, उप जिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित, पुलिस क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!