बरेलीलाइव:bareillylive:बरेलीन्यूज:बूथ मजबूती अभियान में कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, नए बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति
बरेली, 20 जुलाई। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के नवादा शेखान, कटरा चांद खां, चख महमूद और मोहन तालाब सहित कई इलाकों में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान कई नए बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथों का मजबूत होना सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमजोर बूथों पर नए अध्यक्ष नियुक्त कर उनकी कमेटियों का गठन करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, ईमानदारी और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलेगी।
महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी ने कहा कि महानगर में चुनावी मजबूती के लिए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है और सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में श्रीमती फिर्दोष जहां, शबनम मलिक, डॉ. हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, इ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, तीरथ मधुकर, मोहम्मद जावेद, शाहिद हुसैन, विनोद कुमार, सतीश चंद्र, शान अली, खुशी मधुकर और फरीन मेहताब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Leave a Reply