Big Breaking : बरेली में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 123 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। बरेली जिले में आज दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। साथ ही बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। रविवार रात को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि 64 एंटीजन, 6 ट्रू नॉट, 8 निजी लैब और 45 लोगों में IVRI से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा आज जिले में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। जिले में मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हो गयी है। साथ ही अब तक 1562 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इनमें से 606 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 880 एक्टिव केस हैं।

error: Content is protected !!