CoronaVirus Breaking : बरेली में कोरोना से दो और मौतें, 8 पॉजिटिव मिले

बरेली , कोरोना संक्रमण, coronavirus, covid19 infected found in bareilly,

बरेली। कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बरेली में आज शनिवार को फिर 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। साथ ही जिले में कोरोना से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गयी। इसके बाद अब तक बरेली में मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हो गयी है। यानि 9 लोगों की मौत कारोना से हो चुकी है।

आज आईवीआरआई से मिली 69 लोगों की रिपोर्ट में 8 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 8 पॉजिटिव केस मिलने के बाद बरेली में फिलहाल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 80 हो गयी है।

आज मरने वाली कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला को कई बीमारियां थीं जिनका उपचार किया जा रहा था। जिला सर्विलान्स अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के परिवार के 6 अन्य सदस्य भी पिछले दिनों पॉजिटिव आये थे।

इसके अलावा संक्रमित मिले मरीजों में से एक की मौत शुक्रवार को शाहदाना के एक निजी अस्पताल में हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निजी अस्पताल से जानकारी की की तो मरीज की मौत की पुष्टि हुई। निजी अस्पताल द्वारा मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न देने पर नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया गया है।

error: Content is protected !!