The Voice of Bareilly since 2010

सावन और उर्स के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मीट पकाने पर रोक की मांग

bareillylive@bareillynews:सावन और उर्स के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मीट पकाने पर रोक की मांग

बरेली। राष्ट्र जागरण सनातन संघ ने सावन माह और उर्स के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मीट पकाने एवं वितरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।


ज्ञापन में कहा गया कि सावन माह के दौरान उर्स पड़ने के कारण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खुले में गोश्त पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

संगठन का आरोप है कि पिछले वर्षों में प्रशासन की रोक के बावजूद बीबी जी की मस्जिद और ख्वाजा कुतुब स्थित निद्धू खां के तख्त के पास सड़क पर मीट पकाया गया था, जिससे माहौल खराब करने की कोशिश हुई।

संगठन का कहना है कि हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके से मीट की डेगे हटवाई थीं।


राष्ट्र जागरण सनातन संघ ने मांग की कि नाथनगरी बरेली की सांप्रदायिक सौहार्दपूर्ण फिजा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सावन और उर्स दोनों पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सकें।

ज्ञापन देने वालों में लवलीन कपूर के अलावा सचिन कक्कड़, मोनिका सिंह, प्रियंका कपूर, प्रदीप रस्तोगी, कुसुमलता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!