bareillylive:bareillynews:भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मौलाना जर्जिस अंसारी पर कार्रवाई की मांग
राष्ट्र जागरण सनातन संघ ने सौंपा ज्ञापन
बरेली। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्र जागरण सनातन संघ के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
संगठन की ओर से लवलीन कपूर ने कहा कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से अमर्यादित और विवादित टिप्पणी की गई है।
उनका आरोप है कि इससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और संत समाज सहित सनातनी समाज में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और किसी भी धर्म, महापुरुष या आराध्य के संबंध में आपत्तिजनक बयान सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।
संगठन ने यह भी कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा और उर्स जैसे धार्मिक आयोजन निकट हैं, इसलिए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
राष्ट्र जागरण सनातन संघ ने प्रशासन से मांग की मौलाना जर्जिस अंसारी की वीडियो और उसके कथित बयान कानून का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के दौरान प्रियंका , मालती , मोनिका , दिशा, पूनम , सुमन , सौरभ, विमल आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply