The Voice of Bareilly since 2010

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

bareillylive@bareillynews:गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भमोरा, बरेली। थाना क्षेत्र में फिरोजपुर मुडकिया गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास व दूर दराज गांवों से आये श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पावन धारा में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाई।


बल्लिया चौकी क्षेत्र के फिरोजपुर मुडकिया गंगा घाट पर मेले में दुकानदारों ने चाट पकौड़ी, खेल खिलौने मिठाई आदि की स्टाल लगाकर मेले की शोभा बढ़ाई।वहीं महिलाओं ने श्रंगार आदि सामान की दुकानों पर जमकर खरीददारी की बच्चों ने खिलौने झूलें और मिठाइयों का आनंद लिया।

फिरोजपुर मुडकिया गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बल्लिया चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा।

उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद दिखाई दिए। पूरा क्षेत्र गंगा मैया की जय कारों से गूज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!