bareillylive:bareillynews:श्री झूलेलाल चालीसा पर मंदिर में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बरेली। सिंधु नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में रविवार को भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीसा के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पूज्य बहराणा रुक्मणी देवी मोटवानी, हरीश लालवानी एवं उनके परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधी सहकारी आवास समिति की अध्यक्ष प्रीती केसवानी एवं सचिव जय देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने सिंधी भाषा में भगवान श्री झूलेलाल के भक्तिश्री झूलेलाल चालीसा पर मंदिर में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित गीत प्रस्तुत किए।
वहीं सिंधी छेज (डांडिया) की मनमोहक प्रस्तुतियों में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्तिमय माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में राजेश, पीयूष, अशोक निहलानी, प्रकाश, डॉ. विनोद पागरानी, सौरभ अग्रवाल, जुगल सुखानी, किशन जी, मोटवानी परिवार, लालवानी परिवार, रेखा, जया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान श्री झूलेलाल को कोइर और तेयरी (मीठे चावल) का भोग अर्पित किया गया।
इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को पैकेटबंद प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा।






Leave a Reply