bareillylive@bareillynews:जिला माहेश्वरी सभा ने आयोजित किया ‘पौधों का भंडारा’, खिलाड़ियों और नागरिकों को वितरित किए पौधे
बरेली। जिला माहेश्वरी सभा द्वारा रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनोखे ‘पौधों का भंडारा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने पीपल, पाकड़, कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण किया। इसके बाद खिलाड़ियों एवं नागरिकों को प्रसाद स्वरूप एक-एक पौधा वितरित कर उसे अपने घर, प्रतिष्ठान या आसपास लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, मंत्री सुनीत मूना एवं कोषाध्यक्ष अवनीश माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
सभा की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों से सावन के पावन माह में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, सोमेंद्र गंगवार, वेदान्त राजपूत, ए.के. राठी, शिव कुमार माहेश्वरी, ममतेश माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, श्रीमती मनीषा माहेश्वरी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a Reply