अनलॉक-1 : बरेली शहर में घूमे डीएम-एसएसपी, 237 चालान कटे-51 एफआईआर दर्ज

अनलॉक1 गाइडलाइन, , अनलॉक-1, बरेली शहर में घूमे डीएम-एसएसपी, bareilly-news,

बरेली। डीएम और एसएसपी ने बुधवार को शहर में घूमकर अनलॉक के दिशा निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने देखा कि लोग किस तरह शहर में निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने आज शहर के कोतवाली, किला, प्रेमनगर और बारादारी थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थलीय आकलन किया। इन दोनों अधिकारियों ने लोगों खासकर दुकानदारों को मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर आज इन चार थाना क्षेत्रों में मास्क न लगाने और फिजिकल डिस्टेन्सिंग का पालन न करने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी गयी। 237 लोगों के चालान काटे गये। इस कार्रवाई में 12,300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा 51 लोगों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयीं।

error: Content is protected !!