बरेली के भमोरा में शराबियों ने मजदूर से 20 हजार रुपये छीने

crime

भमोरा (बरेली)। बाहर से मजदूरी कर घर लौटे युवक से शराबियों ने 20 हजार रुपये छीन लिये। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सिरोही निवासी राजीव पुत्र रामचन्द्र ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह पैसे लेकर घर लौटा। देर शाम सरारी मझारे रोड पर बनी ठेका देशी शराब की दुकान के पास से पकौड़ी लेकर खाते हुए घर जाने लगा। वहीं निकट ही बैठे कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने ने राजीव से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और जेब में रखे मजदूरी के 20 हजार रुपये छीन लिये। राजीव नें थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

error: Content is protected !!