Bareillylive : फिल्म “दुल्हनिया ले आयेगी” की टीम ने कल बरेली में उल्लासित करने वाली घोषणाएँ कीं। लेखक जयन्त गुप्ता और निर्देशक आकाश आदित्य लामा की इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म के निर्माता आकाश आदित्य लामा तथा सह-निर्माता अतुल गंगवार हैं, जबकि गीतकार जे.पी. गंगवार गीतों के रचयिता हैं। प्रमुख भूमिका में खुशाली कुमार पारंपरिक ब्राइडल लुक में नजर आएंगी और उनके साथ पीयूष मिश्रा तथा महेश मांजरेकर अहम किरदारों में दिखेंगे।
फिल्म में बरेली के स्थानीय कलाकार गंतव्य कमांडो और बॉलीवुड कोरियोग्राफर विजय कमांडो भी पंडितजी की खास भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक खास मिशन और सख्त डेडलाइन के साथ आगे बढ़ती है। निर्देशक आकाश आदित्य लामा के अनुसार यह कहानी परिवार, रिश्तों और उन से जुड़ी उलझनों के साथ-साथ मस्ती का उत्सव है। कहानी में हास्य और भावनात्मक मोड़ देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का अनुभव कराएंगे। पहला लुक जारी होते ही फिल्म ने दर्शकों में उत्सुकता भर दी है और अब उम्मीद है कि यह “देसी दुल्हनिया” बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।
फिल्म की शूटिंग में बरेली के कई दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थान दिखाई देंगे जैसे — पुराने बाजार, रेलवे स्टेशन, राम गंगा, बरेली कॉलेज, कोतवाली और सिविल लाइन्स क्षेत्र सहित शहर की पहचानी इमारतें। इससे फिल्म का देसीपन और लोकल चार्म दोनों उभरकर सामने आएंगे। फिल्म की टीम ने बरेली उपजा प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर स्थानीय मीडिया से संवाद किया। जिसमें सह-निर्माता अतुल गंगवार और गीतकार जे. पी. गंगवार के साथ बरेली टीम के कलाकार मौजूद रहे। उपजा अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने मुंबई से आए टीम का स्वागत किया। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो तैयार हो जाइए ढेर सारी हंसी, मस्ती, इमोशंस और स्वस्थ मनोरंजन के लिए।






Leave a Reply