bareillylive@bareillynews:फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने 8 गैर जमानती वारंटियों को दबोचा
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, फरीदपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर कैलाश निवासी भदपुरा, महेंद्र पाल राठौर निवासी गुलड़िया मकरंदपुर, रवि सिंह निवासी गांगेपुरा, श्याम बिहारी, ऋषि पाल, सुरेश और प्रेमचंद निवासी भीकमपुर/भिखमपुर तथा रामलड़ैते निवासी जिगनिया सादिक अली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई को क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
अभियान में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, बाल किशोर, जितेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुरजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Leave a Reply