परेशान पिता की व्यथा – साहब, मेरी बेटी पर करो कार्रवाई ताकि हम जी सकें Bareilly News

Bareilly news

भमोरा (बरेली)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पुत्री की आदतों से इस कदर परेशान और शर्मसार हो गया कि उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

थाने में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे इस व्यक्ति ने बताया की उसकी बेटी 23 साल की है और कक्षा 10 तक पढ़ी हुई है। गांव के ही दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती है। मेरी बेटी न तो न तो प्रेमी से विवाह कर रही है और न हीं हमारे द्वारा बताने पर कहीं और शादी करने को तैयार है। मेरी पुत्री आये दिन प्रेमी के साथ फरार रहती है। पुत्री की आदतों से मेरा और परिवार का गांव और बिरादरी में रहना और जीना मुहाल हो गया है। कुछ कहने पर जान देने की धमकी देती है।

हम अपनी बेटी की इन हरकतों और आदतों ने त्रस्त हो चुके हैं। साहब, मेरी बेटी पर कार्रवाई करके उसकी हरकतों पर लगाम लगाइये, जिससे हम गांव और समाज में इज्जत से रह और जी सकें।

error: Content is protected !!