Focus Selfie Contest : उपहार पाकर बोले विजेता-वी वोट फॉर चेंजिंग इण्डिया

फोकस हेल्थकेयर, फोकस सेल्फी कॉन्टेस्ट, Focus Selfie Contest , Focus health care bareilly, Bareilly live, Bareilly news,

बरेली। फोकस हेल्थकेयर द्वारा आयोजित फोकस सेल्फी कॉन्टेस्ट के विजेताओं को आज शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह फोकस हेल्थ केयर के स्टेडियम रोड स्थित परिसर में आयोजित किया गया था। विजेताओं को विशिष्ट अतिथि नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया अग्रवाल और फोकस हेल्थ केयर के निदेशक डॉ. मोहित अग्रवाल ने स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान किये। इन विजेताओं ने कहा कि हमने बदलते और आगे बढ़ते हुए नये भारत के लिए वोट डाला है।

कॉन्टेस्ट की विजेता रही पद्मावती एकेडेमी की शिक्षक साक्षी ओबराय, उनकी सेल्फी को फेसबुक पर 1047 लाइक्स मिले। दूसरे नम्बर पर रुहेखण्ड मेडिकल कॉलेज में टैक्नीशियन आरिफा 1040 लाइक्स के साथ रहीं। मॉडल्स खुशबू (640) कल्पना बिष्ट (546) क्रमशः तीसरे और पांचवे नम्बर पर रहीं। चौथे स्थान पर अलीशा अपने 582 लाइक्स के साथ रहीं।
इसके अलावा यंगेस्ट वोटर सोनू गंगवार रहे। स्पेशल वोटर अवार्ड दिव्यांग वोटर अपूर्व अग्रवाल को दिया गया। फर्स्ट सेल्फी अवार्ड मुकेश बंसल को मिला तथा लखनऊ से वोट डालने बरेली आये युगल अंकुर और चारू अग्रवाल को विशिष्ट वोटर का अवार्ड दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनीता अजय, डॉ. अंकुर गर्ग, अंकित अग्रवाल, हरि शंकर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!