The Voice of Bareilly since 2010

शिवाजी पार्क में गणपति महोत्सव: भजन-नृत्य-नाटक से गूंजा माहौल, बप्पा के विसर्जन से नम हुई आँखें

BareillyLive : जनकपुरी-राजेंद्र नगर स्थित शिवाजी पार्क में पूर्व वर्षों की भांति माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति तथा भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव का नेतृत्व संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया, जबकि संरक्षक सी एल शर्मा और अनुपम कपूर रहे। आयोजन में 6.5 फीट ऊंची भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत कार्यबाह राजपाल जी एवं माता सरस्वती देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब, डॉ. पवन सक्सेना, सौरभ कुमार अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना, अतुल कपूर, हरीश सेठी शामिल रहे।

आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा ‘अंकुर जी महाराज’ ने विधि-विधान से गणपति प्रतिमा की स्थापना और कलश पूजन कराया। अतिथियों ने गणेश पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। संस्था परिवार की ओर से अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को ‘द ग्रेट बरेलियंस-2026’ तथा ‘समाजसेवा शिरोमणि सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरजीत कौर के नेतृत्व में सामूहिक गणेश वंदना एवं गीत-संगीत से हुआ। भजन संध्या में गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज, राजेंद्र गुलाटी और कौशिक टंडन ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। संस्था परिवार की ओर से भगवान गणेश, मां काली, शिव-पार्वती का अघोरी नृत्य तथा राधा-कृष्ण महारास की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

बाल कलाकार रिदम चिश्वंशी ने शिव तांडव मंत्र पर प्रस्तुति दी, जबकि शास्त्रीय नृत्यांगना अग्रिमा सक्सेना ने नृत्य के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां गंगा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। आयोजन के दौरान मां गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण और देश बचाने, रक्तदान महादान तथा सनातन एवं आध्यात्मिक चिंतन के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना ने कहा कि संगठन परिवार हर आयोजन में सामाजिक कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर संजू रस्तोगी के नेतृत्व में महाआरती हुई। इसके बाद बरेली के राजा भगवान गणपति को 170 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। यजमान के रूप संरक्षक सी एल शर्मा रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संचालन सचिन श्याम भारतीय का रहा।

द्वितीय दिवस में भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना एवं हवन पूजन के उपरांत भगवान गणपति जी की प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुक्रवार दोपहर 1 बजे जनकपुरी शिवाजी पार्क से प्रारंभ होकर ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते हुए जनकपुरी की तंग गलियों से होकर छत्रपति शिवाजी चौक से होते हुए डी डी पुरम चौराहे, धर्मकांटा, महादेव पुल से होते हुए नावलटी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा, कैंट आदि जगहों से होते हुए रामगंगा पहुंची जहां विधि विधान से भगवान गणपति जी का पूजन अर्चना कर महाआरती के उपरांत उनकी मिट्टी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया और रास्ते भर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना ऐड. रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक राकेश कुमार अग्रवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, डॉ. राजकमल श्रीवास्तव, डॉ. अशोक मेंहदीरत्ता, सौरभ मेहरोत्रा, सी ए राजेन विद्यार्थी, राकेश सक्सेना, सुरेंद्र रस्तोगी आदि रहे।

यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत एवम सत्कार किया गया। यात्रा के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल साहित्यिक स्मृति समिति सदस्यों आदि ने भव्य स्वागत कर भगवान गणपति जी एवम मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं की आखें नम हो गईं। अगले बरस तू जल्दी आ की प्रार्थना के साथ दो दिवसीय एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव 2026 का सम्पन्न हुआ। आयोजन में डॉ.रजनीश सक्सेना, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल,सी एल शर्मा,अनुपम कपूर,राकेश कुमार अग्रवाल,महंत अजयानंद जी,अंकुर सक्सेना,सी ए विनीश अरोरा,कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय,मनीष रस्तोगी,प्रभु दयाल शर्मा,राहुल कुमार सिंह, विशेष कुमार,पी सी अग्रवाल,चेतन पुरी,अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना,हरजीत कौर, पूनम भल्ला,रचना सक्सेना, डिम्पल मेहंदीरत्ता,विशाल मेहरोत्रा मनीष,ऋषि रंजन सिंह,तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, संजू रस्तोगी, भरत रस्तोगी,आरती सक्सेना,डॉ सुबोध अस्थाना,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!