एक बार फिर बरेली बार एसोसिएशन के घनश्याम शर्मा अध्यक्ष, सचिव बने अमर भारती

बरेली। वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम शर्मा एक बार फिर बरेली बार एसोशियेशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गये हैं। साथ ही एडवोकेट अमर भारती भी पुनः सचिव पद विजयी घोषित हुए हैं। इसके लिए मतदान सोमवार को हुआ था और आज मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित किये गये। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कोई व्यक्तिगत रुप से तो कोई सोशल मीडिया पर अध्यक्ष और सचिव के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर खुशी का इजहार कर रहा है।

error: Content is protected !!