The Voice of Bareilly since 2010

राजभाषा सप्ताह में हिंदी निबंध प्रतियोगिता, रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बरेली@bareillylive:बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में 14 से 18 सितम्बर 2026 तक ‘राजभाषा सप्ताह समारोह-2026’ मनाया जा रहा है। समारोह के तहत रेल कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को मंडल ग्रंथालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ‘अपने कार्यालय में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को आप कैसे बढ़ाएंगे’ तथा ‘रेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का बढ़ता प्रयोग’ विषयों में से एक पर न्यूनतम 800 शब्दों का निबंध लिखना था।

प्रतियोगिता में इज्जतनगर मंडल के रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपक जौहरी, हरेराम पाण्डेय, सुभाष सिंह मेहता, तन्वी शुक्ला, सुबोध कुमार सुधाकर, रीता कुमारी, प्रभांशु बाजपेयी और गौरव शंखवार सहित अन्य कर्मचारियों ने हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत किए।

16 सितम्बर को होगी हिंदी क्विज प्रतियोगिता

राजभाषा सप्ताह समारोह के अंतर्गत 16 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में हिन्दी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में रेल कर्मचारियों की भागीदारी के माध्यम से हिंदी के प्रति रुचि और कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

इज्जतनगर मंडल में आयोजित किए जा रहे राजभाषा सप्ताह के कार्यक्रमों का उद्देश्य रेल कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना और कर्मचारियों को राजभाषा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!