bareillylive@bareillynews:बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली नॉर्थ की ओर से राजेंद्र नगर स्थित नाइट वर्ल्ड क्लब में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गेम्स के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील प्रार्थना से हुआ।
अध्यक्षा रितु अग्रवाल के नेतृत्व में तीज क्वीन कॉन्टेस्ट, हाउजी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गेम्स का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें श्रीमती सुमेधा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया।
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिला ई.एस.ओ. डॉ. नीलू मिश्रा ने प्रतियोगिता का निर्णय किया। इसमें कंचन अग्रवाल प्रथम और मेघा अग्रवाल द्वितीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में चार्टर्ड प्रेसिडेंट मीरा अग्रवाल एवं गीताली अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर और उपहार भेंट कर मनाया गया। अध्यक्षा रितु अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सचिव मोहिता जैन, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जेडपीसी ऋचा अग्रवाल सहित गीताली अग्रवाल, अर्चना रश्मि, सुरक्षा, मीरा, चित्रा, रूबी, अंशु, प्रीति, राधिका एवं रुचि समेत क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।






Leave a Reply