The Voice of Bareilly since 2010

आंगनबाड़ी केंद्र में इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

bareillylive@bareillynews:आंगनबाड़ी केंद्र में इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

बरेली। इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने अपने सेवा अभियान के तहत एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री वितरित की। इस दौरान क्लब की ओर से केंद्र को एक टेबल भी भेंट की गई।

बच्चों को कॉपियां, पुस्तकें, स्टेशनरी, बिस्कुट और ताजे फल वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
क्लब की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि छोटे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।


क्लब की सचिव बबीता गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों और समाज के अन्य वर्गों के लिए सेवा कार्य लगातार जारी रखेगा।
इस सेवा अभियान में बबीता गर्ग, रश्मि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अर्चना मलिक, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, सुनीता अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, बबीता कपूर, ज्योति मलिक सहित क्लब की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!