The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ‘विकसित भारत 2047’ में युवाओं की भूमिका पर हुआ प्रेरक व्याख्यान

बरेली। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ब्रज प्रांत, बरेली महानगर के तत्वावधान में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में “विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में युवाओं की भूमिका

विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद पगरानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नवाचार और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।


विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिषद की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक आर्यमन अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के संकल्प के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!