IPS अमिताभ ठाकुर ने बरेली पुलिस को किया ट्वीट, कहा-दरोगा मांग रहा 25 हजार रुपये

बरेली। बरेली के थाना इज्जतनगर में चोरी गये एक वाहन को खोजने के बदले दरोगा 25 हजार रिश्वत मांग रहा है। प्रदेश के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये। इसके बाद हंगामा मच गया। बरेली पुलिस ने सीओ से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आज सुबह आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बरेली पुलिस को ट्वीट कर कहा कि इज्जतनगर इलाके से इसरार का वाहन यूपी 25 एडी 0788 चोरी हो गया था। इसरार ने इज्जतनगर पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल ले गई। जहां से वाहन चोरी हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआई नाजिर अली गाड़ी को तलाश करने के बजाय उल्टा 25 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए गाड़ी बरामद करने की मांग की है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ट्वीट के बाद खलबली मच गई। बरेली पुलिस ने सीओ से जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!