The Voice of Bareilly since 2010

पेपर बैग दिवस पर जैन समिति का सेवा अभियान: भगवान पार्श्वनाथ नि:शुल्क चिकित्सा महाशिविर में 152 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

bareillylive:bareillynews:पेपर बैग दिवस पर जैन समिति का सेवा अभियान: भगवान पार्श्वनाथ नि:शुल्क चिकित्सा महाशिविर में 152 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ


आज पेपर बैग दिवस व सादगी दिवस पर जैन मंदिर रामपुर बाग में श्रृंखला का तृतीय “भगवान पार्श्वनाथ निशुल्क चिकित्सा महाशिविर” प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री महावीर निर्वाण समिति ने सफलतापूर्वक आयोजित किया


इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने कहा कि सर्वे संतु निरामयाः की पृष्ठभूमि पर आयोजित हो रहे इस महा शिविर में जैन धर्म के चार दानों में से श्रेष्ठ दान औषधि दान का पुण्य संचित है, इस मानव सेवा के कार्य में निमित्त बनकर समिति गौरवांवित हो रही है


महाशिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक निरंतर स्वास्थ सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना जैन समिति का उद्देश्य है, इसमें वह सभी के सहयोग से सफल हो रही है


इस अवसर पर उपस्थित लोगों से नशामुक्ति का संकल्प पत्र भी भरवाया गया।

महाशिविर में, मेदांता से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत शर्मा, अस्थि रोग से डॉ. जमशेद, नेफ्रोलॉजी से डॉ. अविनाश, बरेली से न्यूरोलॉजी से डॉ. सतीश कुमार, स्त्री रोग से डॉ. ऊषा जैन, त्वचा रोग से डॉ. सुप्रिया अग्रवाल, बाल रोग से डॉ. रुचिन अग्रवाल, सर्जन डॉ. गोपाल दत्ता, फिजिशियन डॉ. सचिन अग्रवाल, ई.एन.टी. से डॉ. अनिल जैन, डॉ. पी.के. जैन व डॉ. पारस जैन, दंत रोग से डॉ. निरंजन जैन, डॉ. आस्था जैन, नेत्र रोग से डॉ. रितु जैन एवं होम्योपैथी से डॉ. राजीव शर्मा ने अपनी सफल सेवाएं दी


शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर, वजन, ऑक्सीजन, बीएमडी और पीएफटी जैसी जाँचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।
डॉ. आर.के. सिंह व डॉ. मनीष गोयल के सेंटर्स पर रेडियोलॉजी टेस्ट और डॉ. रितु जैन, डॉ. नीरू साहनी व डॉ. शिखा बॉस के

सेंटर्स पर पैथोलॉजी जांचों में 50% छूट शिविर रोगियों को दी गई। शिविर में कुछ आवश्यक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गई व पेटेंट दवाओं पर 20% की विशेष छूट निर्धारित स्टोर से दिलाई गई। लोगों ने फेको विधि से मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारियाँ लीं।

इस विशाल महाशिविर में कुल 152 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें मुख्य रूप से हृदय रोग, अस्थि रोग, दंत रोग, नेफ्रोलॉजी से संबंधित रोगियों ने चिकित्सीय परामर्श व सेवाओं का लाभ उठाया।


शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में पंजीकरण पर सुबोध जैन, सतीश जैन, इशिका जैन व पूछताछ काउंटर पर साधना जैन, जांच काउंटर आशीष, दवाई वितरण में देवेंद्र जैन, सुनील जैन, डॉक्टरों के साथ भावना ने, तथा संपूर्ण व्यवस्थाओं के सफल नियोजन और प्रबंधन में अतुल जैन, मनीष जैन, रीता जैन, नीति जैन आदि सदस्यों ने सक्रिय व सराहनीय भागीदारी दी, सभी उपस्थित सेवाभावी चिकित्सकों को एक–एक पौधे उपहार स्वरूप भी प्रदान किए गए।


अगला महाशिविर इस माह के चतुर्थ रविवार, यानी 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!