The Voice of Bareilly since 2010

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया बरेली रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को सम्मानित

बरेलीलाइव:bareillylive:bareillynews:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया बरेली रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को सम्मानित

बरेली। यू.पी. चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली शतरंज एसोसिएशन एवं माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रहे, जिन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक
डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, श्री आर्यमन अग्रवाल, निदेशक, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, डॉ. प्रियंका सरकार, प्रधानाचार्या, व यू.पी. चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं बरेली शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल तथा देशभर से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के स्वागत से हुआ।

स्वागत उद्बोधन में डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने कहा कि बरेली में आयोजित यह अखिल भारतीय फिडे रेटिंग प्रतियोगिता जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक के खिलाड़ियों ने भाग लेकर

बरेली को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज भारत की समृद्ध बौद्धिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्य निर्णायक द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


मुख्य वर्ग (Main Category
)
मुख्य वर्ग में अर्नव अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹30,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। श्रेयश सिंह उपविजेता रहे, जिन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹25,000 प्रदान किए गए, जबकि आयुष सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹20,000 की पुरस्कार राशि अर्जित की।


अन्य वर्गों के विजेता
अंडर-09 वर्ग में सार्थक गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। रेयांश यादव द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,500 प्रदान किए गए, जबकि शिवा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 की पुरस्कार राशि अर्जित की।


अंडर-11 वर्ग में दर्शील सुटेरी विजेता बने और उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए। विवान वरुण उपविजेता रहे। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,500 मिले, जबकि आरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 प्राप्त किए।


अंडर-13
वर्ग में सक्षम दर्शन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 जीते। प्रखर सिंह गोसाईं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,500 तथा राघव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 का पुरस्कार प्राप्त किया।


महिला वर्ग में दीपांजलि श्रीवास्तव विजेता रहीं। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹3,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रेक्षा कुमार उपविजेता रहीं और उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए, जबकि जीवा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 का पुरस्कार प्राप्त किया।


वेटरन वर्ग में अविनाश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹3,000 प्राप्त किए। अभय मोहन शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 तथा शमीम अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
अनरेटेड वर्ग में तरुष यादव विजेता बने और उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए। जितेन्द्र कुमार राजपूत उपविजेता रहे।

उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,500 मिले, जबकि नमन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 का पुरस्कार प्राप्त किया।
1400–1599 रेटिंग वर्ग में ध्रुव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹3,000 प्राप्त किए। जपेश चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए, जबकि धैर्य बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 की पुरस्कार राशि अर्जित की।


1600–1799 रेटिंग वर्ग में आलोकिक माहेश्वरी विजेता बने। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹3,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। रवि चोपड़ा उपविजेता रहे तथा उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए, जबकि शिवांशु सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 प्राप्त किए।


1800–1999 रेटिंग वर्ग में अर्चिता अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹3,000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। हर्षित सिंह उपविजेता रहे और उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹2,000 प्रदान किए गए, जबकि सईद बेग ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं ₹1,000 का पुरस्कार प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!