Bareilly News : खुशहाली फाउण्डेशन आज 6000 किसानों को बांटेगी 66000 पौधे

bareilly news

बरेली। बरेली की खुशहाली फाउण्डेशन गांधी-शास्त्री जयंती पर दो अक्टूबर को 6000 किसानों को 66000 पौधे वितरित करेगी। इसके लिए वृहद स्तर पर एक समारोह का आयोजन एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

यह जानकारी फाउण्डेशन के सचिव अजय यादव और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने प्रेस से बात करते हुए दी। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी और मुख्य अतिथि श्रीधाम वृंदावन से पूज्य विजय कौशल महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्यमी माधव गोपाल अग्रवाल और आईवीआरआई के निदेशक आर.के. सिंह उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, आलोक प्रकाश समेत संस्था के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!