Bareillylive: राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा ने बरेली के खुशहाली सभागार में धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम एवं एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में तीज उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉली भारद्वाज तथा मनीषा आहूजा उपस्थित रहीं जिन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक तथा सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने कार्यक्रम की रचनात्मकता की सराहना की।
मंच संचालन रोहित राकेश ने किया। कार्यक्रम में सुमन भाटिया, डिंपल, साधना, संदीप कौर, रश्मि सक्सेना, प्रियंका जायसवाल, रूपल, दीक्षा भारद्वाज, मीनू चक्रवर्ती, नूपुर, शीतल, ज्योति, मनीषा, परविंदर, हरजीत कौर, सुरभि चौहान, साक्षी, आरती, कुसुम, नीतू, मालती, शालू गुप्ता, अमृता, रेनू, उषा, रुचि, सुमन, दिशा, पूनम और मोनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, विशाल महरोत्रा, सौरभ शर्मा, संजू भैया, गिरीश कपूर, आशीष मौर्य एवं विमल भारद्वाज ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर संतोष जताया।






Leave a Reply