सिंधौली चौराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और एकजुटता का दिया संदेश
बरेली@bareillylive:मीरगंज/बरेली। दिल्ली से बरेली जाते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का रविवार को मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और नारेबाजी की।
राजेंद्र पाल गौतम के सिंधौली चौराहे पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।
आयोजक ने जताया आभार
स्वागत कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि वरिष्ठ नेता के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।
सिंधौली चौराहे पर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। स्वागत समारोह के बाद राजेंद्र पाल गौतम बरेली के लिए रवाना हो गए।






Leave a Reply