bareillylive:विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं हरेंद्र पटेल ने स्कूल चलो रैली को दिखाई हरी झंडी
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक विथरीचैनपुर, जनपद बरेली में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया
रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया
ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर बल दिया
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के प्रसार एवं अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया
रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की
इस अवसर पर ऋषि पाल सिंह, डॉ शिखा अग्रवाल, मांडलिक मंत्री के सी पटेल, राजीव लोचन शर्मा, डॉ के पी सिंह पटेल, डी पी सिंह, कुसुम, मिथिलेश कुमार, नरेश चंद्र, रमा सिंह, अंजू गंगवार, प्रदीप पुष्कर, सुभाष बाबु, अरविन्द चौधरी, जितेन्द्र गंगवार, प्रियदर्शनी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, सुरैया परवीन, शाहनूर, सुनील गौड़, अरविन्द कुमार, प्रभात कुमार, रश्मि, लक्ष्मी, अंजू, रेणु, मनिका, प्रतिज्ञा, सोनी, दिव्या अग्रवाल, तबस्सुम अतीक, अंकिता मलिक, सुभाष, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






Leave a Reply