विधायक पप्पू भरतौल ने किया श्मशान भूमि का शिलान्यास

MLA Pappu Bharathaul laid the foundation stone of the cremation ground

भमोरा (बरेली)। बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने आज गुरुवार को क्षेत्र के बल्लिया गांव में एक श्मशान भूमि का शिलान्यास किया। इसके लिए ग्राम पंचायत बल्लिया में प्रधान वीना गुप्ता की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथ पंहुचे क्षेत्र पंचायत सदस्य वेदप्रकाश यादव ने बल्लिया स्थित श्मशान भूमि का शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक श्री भरतौल ने कहा कि भाजपा के शासन में क्षेत्रों का समान विकास किया जायेगा। इस मौके प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल दीक्षित, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामफूल सिंह चैहान, गिरीश गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा के साथ प्रधान पुत्र विनीत गुप्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!