The Voice of Bareilly since 2010

बरेली आगमन पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का विधायक संजीव अग्रवाल ने किया स्वागत

bareillylive:bareillynews:बरेली आगमन पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का विधायक संजीव अग्रवाल ने किया स्वागत


रामपुर बाग स्थित आवास पर आत्मीय भेंट के दौरान साथ किया नाश्ता, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा; ब्रज क्षेत्र व महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद।

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के बरेली आगमन पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रामपुर बाग स्थित अपने आवास पर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने साथ नाश्ता किया तथा संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष, आंवला जिला अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर संगठनात्मक रूप से सशक्त हो रही है और नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह का बरेली आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।

उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!