The Voice of Bareilly since 2010

श्री नाथ नगरी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शोभित अग्रवाल बने अध्यक्ष

bareillylive:bareillynews:श्री नाथ नगरी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शोभित अग्रवाल बने अध्यक्ष

बरेली। बाबा अलखनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री नाथ नगरी सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रावण मास में लगने वाले भव्य कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।


बैठक में शोभित अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष तथा बंटी ठाकुर को महामंत्री चुना गया। घोषणा के बाद दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

नई कार्यकारिणी में पं. सुधीर श्रोत्रिय एवं योगेंद्र गंगवार को उपाध्यक्ष, पं. केसरी नंदन कौशिक और अशोक देवल को मंत्री, सचिन सक्सेना, निहाल किशोर एवं ऋजु रस्तोगी को संगठन मंत्री, अंकुश रस्तोगी को कोषाध्यक्ष, मुदित गोयल को सह-कोषाध्यक्ष, धीरज कुमार को मीडिया प्रभारी, विशाल चंद्रा को सह मीडिया प्रभारी, सोनू सैनी को प्रचार मंत्री तथा एडवोकेट राहुल भसीन को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया।

इसके अलावा 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने कहा कि समिति पिछले 18 वर्षों से श्रावण मास में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति कांवड़ यात्रियों की सेवा के साथ रक्तदान, गौ सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रसेवा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

महामंत्री बंटी ठाकुर ने कहा कि समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ संगठन की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
बैठक में संस्थापक सोनू भैया, संरक्षक श्रवण गुप्ता, देव शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!