The Voice of Bareilly since 2010

स्वतंत्रता दिवस पर नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया आजादी का पर्व

स्वतंत्रता दिवस पर नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन

Bareillylive : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन नंदीक्षा पाठशाला में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कांडपाल, डायरेक्टर JPMPG College रहे। विशिष्ट अतिथि श्री प्रितेश पांडे, निवर्तमान महामंत्री भाजपा रहे। कार्यक्रम में श्रीमान महेंद्र गंगवार, रितु कांडपाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदा राणा एवं उपाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नंदा राणा ने देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कहा, “स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें अपने देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है। देश की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। हमारी कोशिश है कि आर्थिक अभाव किसी भी गरीब बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा न बने।”

उन्होंने कहा, “देशप्रेम केवल शब्दों और भावनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हमारे कर्मों में दिखाई देना चाहिए। किसी जरूरतमंद बच्चे के भविष्य को संवारना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना भी सच्ची राष्ट्रसेवा है।”

नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता दिवस का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में फल, मिठाई एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम में विनोद श्रीवास्तव, आशीष मैसी, बृजेश सक्सेना, विनोद खुराना एवं सुरेश शर्मापायल मौर्य, रोशनी आशीष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी गरीब बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!