The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक विस्तार की बनी रणनीति

bareillylive:bareillynews:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक विस्तार की बनी रणनीति

रिठौरा, बरेली। नगर पंचायत रिठौरा स्थित झलरापीपल मंदिर सभागार में रविवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की भोजीपुरा विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के विस्तार, युवा भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं संस्थापक सदस्य रजत मिश्रा ने संगठन की विचारधारा और आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष आर्येंद्र मिश्रा तथा पंडित राम त्रिपाठी ने यूजीसी से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की भूमिका को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अक्षय शुक्ला ने किया।


बैठक में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को तहसील, ब्लॉक और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई।

पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर सहमति व्यक्त की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से ‘एक बूथ–40 यूथ’ अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 40 युवाओं की समिति गठित करने का आह्वान किया गया, ताकि संगठन की विचारधारा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाई जा सके। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही किसी भी जनआंदोलन की सबसे बड़ी ताकत होता है।


बैठक में करन शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुश शर्मा, रोहित त्रिवेदी, अतुल शुक्ला, सोनू गुप्ता, सोनू दीक्षित, सुरेंद्र गंगवार, घासी राम साहू, महंत कालीचरण और रामबाबू त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने सामाजिक न्याय, जनहित और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!