Bareillylive : जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइन्स, बरेली के प्रांगण में 15 अगस्त को माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना की अध्यक्षता एवं संरक्षक सी. एल. शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ उद्योगपति डॉ. पवन सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथियों वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, मोहम्मद नवी, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी व अंकुर सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात सभागार में युवा कलाकारों ने सुनयना स्पेंसर के नेतृत्व में देशभक्ति व भारतीय संस्कृति पर आधारित सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कलाकारों ने “मेरी माटी मेरा देश” व “हर घर तिरंगा” नाटकों के मंचन से सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया, जिनका मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष ने मुक्त अंकित सराहना करते हुए कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संचयन टीम में डॉ. राम कुमार आर्य, कनिष्क शर्मा, मनीष रस्तोगी, संजीव सक्सेना समेत कई पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल रहे तथा संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन ने किया। युवा कवि रितेश साहनी ने काव्य पाठ से उपस्थितों का मन मोह लिया।
द्वितीय सत्र में तिरंगा यात्रा जीवन ज्योति कैंपस से निकलकर नावेल्टी चौराहा होते हुए पटेल चौक पर समाप्त हुई, जहाँ जगह-जगह युवाओं व नागरिकों ने स्वागत किया।
तृतीय सत्र में अखिल भारतीय आर्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फल व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आर्य समाज अनाथालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।
आयोजन के समापन पर जिलाध्यक्ष अमर सिंह परमार ने समस्त सहयोगियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान पर्यावरण, रक्तदान व आध्यात्मिक जागरण के प्रति संकल्प दिलाया गया।






Leave a Reply