The Voice of Bareilly since 2010

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

bareillylive@bareillynews:ऑटो पलटने से चार छात्राएं समेत बाइक सवार घायल, दो की हालत गंभीर


फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। दिल्ली हाईवे स्थित झुमका चौराहे के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में चार छात्राओं समेत एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही बाइक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहा ऑटो उससे टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कस्बे के अंसारी मोहल्ला निवासी सगी बहनें दिशा सिंह और गौरी सिंह तथा गांव कुरतरा निवासी मानसी और शिवानी ऑटो से बरेली किताबें खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान झुमका चौराहे के पास यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटने के बाद सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसमें सवार छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में छात्रा मानसी और बाइक सवार की हालत गंभीर बताई गई है। बाइक सवार बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!