bareillylive:bareillynews:कांवर यात्रा में दर्द देंगे गड्ढों वाली सड़क फैले कंकड़
भमोरा ,बरेली। भमोरा आंवला रोड से हजरतपुर नौगवां बागरपुर की ओर जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लम्बी सडक पूरी तरह उखड़ कर गड्ढो मे तब्दील हो गई सडक गड्ढों में पानी भरा हुआ है उखडने के बाद कंकड़ भी पडे हुए है।
पूर्व बर्ष सावन माह के पहले बागरपुर के प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने अपने निजी खर्चे पर सडक के दोनों तरफ खडी झाडियां कटवा कर सडक के गड्ढों मे जेसेबी मशीन चलवा कर मिट्टी भरवाने काम किया था
जिसे लेकर कांबड यात्रियों को दुख नहीं हुआ। लेकिन इस बार सावन शुरू होने वाला है किसी ने कांबड यात्रा की ओर ध्यान नहीं किया।
दस दिन बाद इस सडक से बागरपुर , नौगवां ,कीरतपुर आदि से शिव भक्तों के दर्जनों जत्थे कांबड लेकर कछला जल भरने जायेंगे ।
जल भरने के बाद जत्थे शिवालयों में जलाभिषेक कर अपने घरों को बापस इसी सडक से जाते है । बागरपुर के प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार सांसद और विधायक से सडक बनवाने की मांग की लेकिन किसी ने इस सडक को बन बनवाना जरूरी नहीं समझा ।
कीरतपुर के रबिंद्र सिंह , बागरपुर के जय देव सिंह , आदि ने कहा कि कांबड यात्रा में पूरी तरह टूटी हुई सडक मे बने गड्ढे और उखडे पडे कंकड़ बहुत दुख देगे उन्होंने कहा कि वह लोग हर बर्ष जत्थे लेकर जाते है।
बागरपुर की पूर्व प्रधान के बेटे तेज पाल यादव ने बताया कि उन्होंने टूटी सडक की मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों के साथ सांसद और विधायक को लिखा मगर किसी ने सडक नहीं बनवाई।






Leave a Reply