Basic शिक्षा : शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू, BSA ने ऑनलाइन किया निरीक्षण

बरेली कोरोना , कोरोना संक्रमण,शिक्षकों का प्रशिक्षण , ऑनलाइन किया निरीक्षण.

बरेली। कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच शिक्षा विभाग के कार्यालयों में सामान्य कामकाज चल रहा है। हालांकि स्टाफ की उपस्थिति कुछ कम देखी गयी। मंगलवार को बीएसए ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण का आफिस से ही जायजा लिया। गौरतलब है कि विरोध के बावजूद प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

बीएसए ने बताया कि यह प्रशिक्षण यह 14 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए 25-25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के बैच बनाये गये हैं। यह प्रशिक्षण दीक्षा एप पर दिए जा रहे प्रशिक्षण से अलग है। इसमें राज्य सरकार के मॉड्यूल ध्यानाकर्षण, आधारशिला व शिक्षण संग्रह की जानकारी दी जा ही है। प्रशिक्षण तीन घंटे चलता है।

error: Content is protected !!