Bareillylive : सिविल डिफेंस वार्डन सेवा के नये चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ का अलखनाथ डिवीजन में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की पंखुड़ियों की बरसात, माल्यार्पण और केक काटकर उन्हें गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने टीम के साथ उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि लंबे समय से रिक्त रहे चीफ वार्डन पद पर एक योग्य, अनुशासित और न्यायप्रिय वार्डन की नियुक्ति से पूरे सिविल डिफेंस परिवार में उत्साह का माहौल है।
अग्रवाल ने कहा कि रंजीत वशिष्ठ ने वार्डन सेवा में अपने पूर्व दायित्वों के दौरान लगातार श्रेष्ठ कार्यशैली, संगठन क्षमता और सेवा भावना का परिचय दिया है। इसी कारण उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर प्रोन्नत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए चीफ वार्डन के नेतृत्व में सिविल डिफेंस संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और वार्डनों ने रंजीत वशिष्ठ को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन बारादरी ने भी कहा कि रंजीत वशिष्ठ ने अपने पूर्व दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरे बरेली सिविल डिफेंस परिवार में एक अलग पहचान बनाई है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ अब संगठन को चीफ वार्डन के रूप में मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व वार्डन सेवा को नई दिशा देगा और सभी इकाइयों के बीच समन्वय को और मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर, डिवीजनल वार्डन संजय पाठक, डीडब्ल्यू कलीम हैदर सैफी, कार्यालय के सहयोगी साथी, स्टाफ ऑफिसर हरीष भल्ला, आईसीओ नीतू द्विवेदी, राजेश श्रीवास्तव, संजीव दुस्सा, मीडिया प्रभारी पवन कालरा, प्रमुख समाजसेवी रतन शर्मा सहित अनेक वार्डन मौजूद रहे। इनमें पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, रवेन्द्र चौधरी, अरुण कुमार, अनुकाम शर्मा, पो.वा. आर. प्रवेंद्र, डिप्टी पोस्ट वार्डन आकाश शर्मा, सेक्टर वार्डन पंकज शर्मा, सचिन और शुभम शामिल रहे।समारोह का माहौल उत्साह, सम्मान और सौहार्द से भरा रहा। सभी ने एक स्वर में नए चीफ वार्डन के सफल कार्यकाल की कामना की।






Leave a Reply