The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक में सनातन संस्कृति की सेवा का संकल्प

bareillylive@राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक में सनातन संस्कृति की सेवा का संकल्प

बरेली@bareillylive:बरेली। राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रोहित सिंह हिंदू के बरेली आगमन पर संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ हिंदुत्व को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में गौसेवा, राष्ट्रहित और सनातन परंपराओं के संरक्षण के मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन गौमाता की सेवा, राष्ट्रहित और हिंदुत्व की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, जिला संरक्षक सचिन खंडेलवाल, जिला मंत्री कार्तिक खंडेलवाल, युवा अध्यक्ष बसु रस्तोगी, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा राव और पूजा पाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!