The Voice of Bareilly since 2010

कार की टक्कर से घायल रिटायर्ड PWD कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

कार की टक्कर से घायल रिटायर्ड PWD कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

bareillylive@bareillynews:ब्रह्माकुमारी आश्रम जाते समय हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी थी टक्कर; चालक का अस्पताल में चल रहा इलाज

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के खन्ना बिल्डिंग के पीछे गन्ना मिल वाली गली निवासी 74 वर्षीय सियाराम पुत्र रघ्घुलाल, सेवानिवृत्त PWD कर्मचारी की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह वह टेंपो से बड़ा डाकखाना स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में होटल डी ग्रांड के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। हादसे में सियाराम और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मृतक के बेटे ने बताया कि सियाराम PWD में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर ही रहते थे। सोमवार सुबह वह टेंपो में बैठकर ब्रह्माकुमारी आश्रम जा रहे थे। रास्ते में होटल डी ग्रांड के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सियाराम और टेंपो चालक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात सियाराम की मौत हो गई, जबकि रामनिवास का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सियाराम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!