Bareilly : बारिश से बढ़ी ठंड, 17 जनवरी को बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल

बरेली। जिले के कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 17 जनवरी को बंद रहेंगे। वर्षा और ठंड के कारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली ने आज गुरुवार को ये आदेश जारी किया।

इस आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी, निजी, यूपीबोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड समेत समस्त बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का 17 जनवरी 2020 को अवकाश घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!