bareillylive@bareillynews:महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर एकजुट हुआ समाज, सपा के साथ आने का संदेश
बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन हरिओम प्रजापति ने किया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति सामाजिक समरसता, परिश्रम और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा से प्रजापति समाज सहित सभी पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पिछड़े समाजों की लगातार उपेक्षा हो रही है, इसलिए प्रजापति समाज को अपने हितों के संरक्षण और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज को संगठन, सेवा और आत्मसम्मान का संदेश देता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति और सभ्यता के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही सभी वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिला सकती है।
पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति का व्यक्तित्व समाज को कर्म, अनुशासन और एकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और प्रजापति समाज की समस्याओं एवं अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े, दलित और वंचित समाजों को सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया है। आज आवश्यकता है कि सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत किया जाए तथा समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें।
उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव ने जी.ओं के माध्यम से हमारे जाति प्रमाण पत्र में कुम्हार के स्थान पऱ प्रजापति भी लगाने का आदेश देकर हमारे समाज को सम्मान देने का काम किया।
कार्यक्रम संयोजक हरिओम प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श हमें समाज की सेवा, संगठन और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रजापति समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा प्रजापति समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं पार्टी नेताओं द्वारा सामाजिक चिंतक सुरेन्द्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, कमल कुमार प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, गिरवर प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, पूरन लाल प्रजापति, दीन दयाल प्रजापति, मदन लाल प्रजापति, डॉ. राकेश प्रजापति समेत प्रजापति समाज कई गणमान्य लोगों का तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गौरव प्रजापति को अंगवस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पऱ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, अशोक यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, रामसेवक प्रजापति, अरबिंद प्रजापति, इंद्रमोहन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, होरे राम प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, रूप किशोर प्रजापति, पूरन लाल प्रजापति, देश राम प्रजापति, राम वीर प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, सुरेश चंद्र प्रजापति, ऋतिक प्रजापति, दीपक प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, वेद प्रकाश प्रजापति, किशन कुमार प्रजापति, देश राज़ प्रजापति, करन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, कुलदीप राना, अमित गिहार, अकरम खान, सावित्री प्रजापति, आरती प्रजापति, रेखा प्रजापति, अंजलि प्रजापति, कुसुम प्रजापति, गीता राना, कुंती प्रजापति, सोमवती प्रजापति, गीता प्रजापति, नीलम प्रजापति आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply