The Voice of Bareilly since 2010

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, यात्रियों से सहयोग की अपील

bareillylive:bareillynews:लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, यात्रियों से सहयोग की अपील

बरेली। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में लालकुआं रेलवे स्टेशन पर भी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, शौचालय और अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन स्वच्छता व्यवस्था की लगातार निगरानी कर यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!